-->
Type Here to Get Search Results !
image

बचपन

🌹 बचपन 🌹

दिल ए चमन में, मितवा तेरे भी |
यादों के सुमन, महकते तो होंगे | |
===================

अमीरी से भरे बचपन के दिन अब भी |
आँखों में सपना बन, चमकते तो होंगे | |
====================
सावन मे सड़क समंदर में चलाए जहाँज कभी |
यादों में उनकी, दिल धड़कते तो होंगे ||
==================
पनघट वाला पीपल, हमे याद करता होगा अब भी ||

पतझड़ मे आँसू उसके, पत्ते बन 
टपकते तो होंगे | |
====================
बूढ़ी बारिश के श्वेत कास केशों
मे खेले कभी |

इंतज़ार मे हमारे, हौले हौले मचलते तो होंगे ||
===================
खोया कीमती बचपन, समय की बारिशों मे |
पाने को उसे दिन जवानी के भटकते तो होंगे ||
==================
             
बचपन

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.